नई दिल्ली || दिल्ली का तुगलकाबाद सोमवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। तुगलकाबाद के पुल प्रह्लादपुर में एक बाद कई गोलियां चली जिससे इलाके के लोग सख्ते में आ गए। सुबह करीब पांच बजे पुल प्रह्लादपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस एनकाउं में आखिरकार पुटरलिस ने दो बदमशाों को ढे़र कर दिया गया। बदमाशों की पहचान राजा कुरैशी और रमेश के रूप में हुई है। दोनों मर्डर केस में वांटेड थे। फिलहाल, दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दर्जनों आपराधिक मामलों में लिप्त थे आरोपी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुबह पुल प्रह्लादपुर क्षेत्र में दो बदमाशों राजा कुरैशी और रमेश को घेर लिया गया। दोनों ने पुलिस के उपर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाशों को गोली लगी थी और दोनों घायल थे। जिनकी बाद में मौत हो गई। एनकाउंटर में मारे गए बदमाश राजा कुरैशी और रमेश पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई मामले में दर्ज है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद इलाके में दोनों ने कई वारदातों को अंजाम दिया था। दोनों पर लोनी थाने में करीब आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज है।
30-35 राउंड चली गोलियां, फिर ढेर हुए आरोपी
जैसे ही पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ खुफिया जानकारी मेिली तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उन्हें दबोचना चाहा, लेकिन बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों ओर से पुल प्रह्लादपुर में सुबह करीब 30-35 राउंड गोलियां चली। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गई।