आगे स्लाइड करें
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के युवा अभिनिता निखिल सिद्धार्थ लॉकडाउन में अपने लाखों चाहने वाली युवतियों के दिल तोड़ते हुए आज 7 जन्मों के बंधन में बंध गए। साउथ के एक्टर निखिल सिद्धार्थ की इस शादी में लॉकडाउन के नियमों का खास ख्याल रखा गया। शादी में मास्क, सेनेटाइज़र और ढ़ेर सारे प्यार को बैलेंस किया गया। आज हम आपके लिए लेकर आए है। निखिल सिद्धार्थ की शादी और उनकी दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें जो लॉकडाउन के इस काल सुकून देने का काम करेगी। उनकी शादी की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर #NikPal ट्रैंड करने लगा। बता दें कि NikPal निखिल और पल्लवी के नामों को जोड़ कर बनाया गया है।
यह भी देखें- सलमान से लेकर परवीन बॉबी तक के वो सितारे जिन्होने अभी तक नहीं रचाई शादी
साउथ के युवा अभिनेता निखिल सिद्धार्थ अपनी मंगेतर पल्लवी के साथ लॉकडाउन के बीच आज (14 मई 2020) शादी करने जा रहे हैं। पहले यह शादी 16 अप्रैल को होनी थी। पर, लॉकडाउन के कारण इसे टाल दिया गया था। बाद में 14 मई की डेट भी दोनों टालना चाहते थे। पर, बाद में दोनों परिवारों की सहमति के बाद अब हैदराबाद में दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हुए।
बता दें कि निखिल सिद्धार्थ जहां ऐक्टर हैं, वहीं पल्लवी एक डॉक्टर हैं। शादी में बहुत कम लोग आएंगे। दोनों परिवारों ने इस बारे में सार्वजनिक तौर पर अपनी राय रखी है। हैदराबाद में निखिल के फॉर्महाउस पर ही यह शादी हुई।
यह भी देखें- टिकटॉक की दुनिया की पांच रंगीन अदाकारा
निखिल ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान सरकार के नियमों के तहत ही यह शादी हुई। पहले तो निखिल और पल्लवी ने इस बार भी शादी की तारीख टालने की कोशिश की। पर, जब उन्हें पता चला कि लॉकडाउन और आगे जा सकता है तो फिर दोनों ने इस तारीख पर अंतिम मुहर लगाते हुए आज यानि 14 मई को शादी में बंधने का फैसला लि. दी।