Breaking News National

भारतीय नौसेना में भी कोरोना का हमला, 20 जवान पाए गए संक्रमित

Corona attack in Indian Navy, 20 soldiers found infected

कोरोना वायरस के संक्रमण ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है।  हर क्षेत्र में इसके संक्रमण की रिपोर्ट आ रही है। भारतीय नौसेना के जवानों में भी इसके प्रसार का डर पैदा हो गया है। खबर है कि इस घातक वायरस ने भारतीय नौसेना के जवानों को भी संक्रमित करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी नौसेना कमान के तट पर मौजूद लॉजिस्टिक और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस INS आंग्रे पर 20 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। INS आंग्रे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के तट पर मौजूद है।

यह भी पढ़े- रिश्ते को शर्मसार कर, भाई ने ही बहन का किया बालात्कार

जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक अधिकारी एंटी-कोविड ऑपरेशंस में डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हालांकि अब उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही सेना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सेना के सूत्रों ने कहा, ‘सेना के डॉक्टर को दिल्ली में सेना मुख्यालय के एक हिस्से में तैनात किया गया था और वे एंटी-कोविड अभियानों में शामिल थे।’ अब एहतियाती उपाय के तौर पर अधिकारी के कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। साथ ही जो लोग भी उनके संपर्क में आए थे, उनकी जानकारी को इकट्ठा किया जा रहा है। वहीं संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है।

यह भी पढ़े- चीन में फिर कोरोना 2 ने दी दस्तक

भायतीय नौसेना में कोरोना का संक्रमण फैलता देख  नौसेना मुख्यालय समेत रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मामले पर नजर रख रहे हैं।  उन्होंने बताया कि नौसेना ने अपनी सभी शाखाओं को कोविड-19 से कर्मियों की रक्षा के लिए अत्यधिक एहतियात बरतने का आदेश दिया है। पिछले हफ्ते नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने एक वीडियो संदेश में अपने कर्मियों से कहा था कि जहाज और पनडुब्बी समेत अहम संचालनात्मक संपत्तियों को संक्रमण मुक्त रखना चाहिए।

Related posts

कानपुल मुठभेड़ में बड़ा खुलासा, सर्च ऑपरेशन जारी, सर्विलांस पर 500 फोन

admin

देशभर में दिखी 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम,स्लाइड कर देखें राष्ट्रीय पर्व की धूम

admin

लॉकडाउन बढ़ाने की खबरों पर सरकार ने रूख किया साफ, जानकारी

admin

Leave a Comment

UA-148470943-1