Entertainment Movie/ Review Photo Gallery

अगर आपको हॉरर मूवी देखना पसंंद है तो देखिए टॉप मॉस्ट हॉरर मूवी

आगे स्लाइड करके देखें

अगर आप लॉकडाउन की वजह से परेशान है तो हम आपकी परेशानी को देखते हुए साउथ का तड़का ले कर आए है। जी हां, घऱ में बैठे लोगों अलग- अलग फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते है। वहीं हम आपको साउथ इंडियन की हॉरर फिल्मों  के नाम बताने जा रहे हैं। क्योंकि साउथ की फिल्मों में हॉरर का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। तो चलिए आपको बताते हैं टॉप फाइव (पांच) साउथ इंडियन हॉरर फिल्मों के नाम…

 ‘कंचना 3’

तमिल की सुपरहिट हॉरर फिल्म ‘कंचना 3’ में एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक भूतनी के रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक एनआरआई की है, जो अपने पुराने घर को बेचना चाहता है। इसमें पहले से ही एक भूतिया परिवार रहता है। वह परिवार एनआरआई का ही परिवार होता है, जिसे वह पहले ही खूफिया तरीके से मार चुका होता है।

काशमोरा

साल 2016 में रिलीज हुई यह एक हॉरर फिल्म है। फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाया गया है जो तांत्रिक बनकर लोगों से पैसे ठगता है और एक दिन खुद भूतिया महल में फंस जाता है। तमिल भाषा में बनी यह फिल्म हिंदी में भी उपलब्ध है। इसे भी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। फिल्म में अभिनेता कार्ती मुख्य किरदार में हैं।

गेम ओवर

तापसी पन्नू स्टारर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म गेम ओवर  के कई हिस्सों में पैरानॉर्मल और हॉरर एलिमेंट्स है। आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। अमुथा नाम की एक लड़की अपने घर में अकेली रहती है। कोई उसे देखता रहता है। इसके बाद एक शख्स उसके घर में घुसता है, प्लास्टिक कवर को इस महिला के चेहरे पर बांध देता है और ये महिला एक त्रासदी भरी मौत मर जाती है।

माया

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म माया में नयनतारा लीड रोल में थीं। हालांकि माया की कहानी में कुछ नया नहीं है लेकिन फिल्म में आपको अंत तक बांधे रखने की क्षमता है। इसका निर्देशन अश्विन सरवनन ने किया है।

 

भागमती

अनुष्का शेट्टी स्टारर हॉरर संस्पेंस तेलुगू फिल्म ‘भागमती’ भी आप अकेले नहीं देख पाएंगे। वे फिल्म में आईएएस ऑफिसर के किरदार में हैं। उन्हें जेल में भी दिखाया गया है और उन पर प्रेतात्मा का साया भी देखने को मिलता है। फिल्म को दिलचस्प बनाने वाला हर मसाला इसमें मौजूद है।

Related posts

तैमूर संग सैफीना ने मनाई अपनी सालगिरह, सादगी से काटा केक

admin

महिला सशक्तिकरण की मिसाल थी सुषमा स्वराज

admin

एम एस धोनी से पहचान बना चुके सुशांत ने दुनिया को कहा अलविदा

admin

Leave a Comment

UA-148470943-1