झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं बोर्ड परीक्षा 2020 का रिजल्ट आज जारी किया जायेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो आज दोपहर एक बजे रिजल्ट जारी करेंगे। जैक अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने जानकारी दी कि रिजल्ट प्रकाशन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर देख सकेंगे।
आज बुधवार (8 जुलाई) को झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रांची के जैक सभागार में मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेंगे। जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने जानकारी दी है कि इसके लिए किसी भी तरह का समारोह आयोजित नहीं होगा। वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किये जायेंगे।
झारखंड बोर्ड मैट्रिक 2020 का रिजल्ट आज जारी किया जायेगा। इसके साथ ही लंबे समय से विद्यार्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो जायेगा। राज्य के 3.87 लाख विद्यार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। लॉकडाउन के कारण समय से कॉपियों की जांच नहीं हो सकी थी। इस कारण रिजल्ट का प्रकाशन समय से नहीं हो सका। आज शिक्षा मंत्री 10वीं का रिजल्ट जारी करेंगे।