Breaking News Business News

मुकेश अंबानी को लगा झटका, अमीरों की लिस्ट में नीचे खिसके मुकेश अंबानी

Mukesh Ambani got a shock, Mukesh Ambani slipped down the list of rich

लॉकडाउन में ज़बरदस्त कमाई करने वाले मुकेश अंबानी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी को बड़ा झटका लगा है। मुकेश अंबानी अब दुनिया के टॉप 10 अमीरो की लिस्ट से नीचे खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। कुछ दिनों पहले वह इस सूची में चौथे पायदान पर पहुंच गए थे। रिलायंस के शेयरों में गिरावट की वजह से मुकेश अंबानी की संपत्ति कम हुई है। मुकेश अंबानी की जगह अब एलन मस्क दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी का कुल नेटवर्थ करीब 78.8 अरब डॉलर है और वह दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स हैं।

इस इंडेक्स के मुताबिक एमेजॉन के प्रमुख जेफ बेजोस पहले नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 188 अरब डॉलर है। इस साल बेजोस की संपत्ति में अब तक करीब 73 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस सूची में 121 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स दूसरे नंबर पर और 99 अरब डॉलर के साथ मार्क जकरबर्ग तीसरे पायदान पर हैं। पिछले चार कारोबारी सत्र में रिलायंस के शेयर लगातार गिरावट के साथ बंद हुए। इसके कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। उनकी संपत्ति 78.8 अरब डॉलर है। इस सूची में चौथे पायदान पर Tesla और SpaceX के सीईओ एलन मस्क आ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 84.8 अरब डॉलर है. उनकी संपदा में एक दिन में करीब 8 अरब डॉलर की बढ़त हुई है।

सोमवार को वॉल स्ट्रीट पर टेस्ला के शेयरों में 11 फीसदी का उछाल आया। इस साल उनकी संपत्ति में 7.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। पांचवें नंबर पर बर्नार्ड ऑर्नोल्ट हैं, उनकी संपत्ति 84.6 अरब डॉलर है।

Related posts

देश के सबसे बड़े कंपनी में फैला कोरोना का कहर, एक साथ 150 कर्मचारी हुए कोरोना पॉजिटिव

admin

सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई का नया प्लान मंजूर, ऐसे होगा मूल्यांकन

admin

यौमे आजादी पर इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने बाबरी मस्जिद का नाम किया तय

admin

Leave a Comment

UA-148470943-1