भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। जिसको देखते हुए उन्हें गुरुवार दोपहर गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल के मेदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि पात्रा राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ सर्जन भी है। वह हिंदू राव अस्पताल में बतौर मेडिकल ऑफिसर काम कर चुके हैं। और साथ ही ONGC के बोर्ड में नॉन ऑफिशियल डारेक्टर्स में से एक हैं। संबित पात्रा सोशल मीडिया में सक्रीय रहते है। जिसकी वजह से ट्वीटर के जरिए उनके शुभचितंक उनकी जल्द ठी क होने की कामना कर रहे है।
शुभचितंक द्वारा उनके ठीक होने की कामना
ओडिशा के रहने वाले पात्रा ने 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि वह बीजू जनता दल के उम्मीदवार पिनाकी मिश्र से 11,700 वोटों से हार गए थे। अस्पताल में भर्ती होने से पहले गुरुवार सुबह से ही संबित पात्रा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सक्रिय हैं। पात्रा गुरुवार सुबह से ही कई ट्वीट कर चुके हैं, कुछ देर पहले ही उन्होंने भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक ट्वीट रीट्वीट किया था।
संबित पात्रा के ट्वीटर 4.4 मिलियन फॉलोअर्स
संबित पात्रा न्यूज़ चैनलों में आने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक लोकप्रिय चेहरा हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं. माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उनके 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पात्रा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट किया है- आप जल्द ठीक हों संबित भाई।
माधव शर्मा ने भी पात्रा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
Wishing you a speedy recovery, @sambitswaraj Ji.
— Madhav Sharma (@HashTagCricket) May 28, 2020