भारत के कई लोगों ऐसे है जिसका कोई नाम भी नहींं जानता था आज ऐसे लोग है जिसे स्टार्स कह कर बुलाते हैं। टीकटॉक ऐप के जरिए कई लोग आज फेमस हुए हैं और लोगों से बहुत रिस्पोसं मिलता है। देखा जाए तो भारत में टीकटॉक ऐप में नबंर 1पर फेसु 07 पॉपुलर है। उसके बाद कई और सितारे है जिन्हें टीकटॉक ऐप के जरिए एक पहचान मिली है। और अपने लाखों फैन्स बना चुकीं हैं । आइए हम टॉप 5 गर्ल्स के बारे में बताएंगें जिसने अब टीवी शोज और मूवीज का रुख कर रही हैं। कई सारे टिक टॉक स्टार को अब फिल्मों में काम मिलने भी शुरू हो गए हैं। जानते हैं इन टॉप 5 टिक टॉक स्टार्स के बारे में जिन्होंने अब बॉलीवुड से टीवी के स्टार्स तक को चुनौती दे दी है।
एक्ट्रेस जन्नत जुबैर है सबसे आगे
टॉप 5 में से सबसे नंबर 1 पर है जन्नत जुबेर..जिसकी एंक्टिग और पर्सनेलटी ने आज उसे बॉलीवुड में जगह दी है। आपको बता दें साल 2009 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन तब ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई। साल 2011 में आए शो ‘फुलवा’ ने उन्हें ठीक-ठाक पॉपुलॉरिटी दी। हालांकि उन्हें स्टार टिक टॉक से बनी । अब जन्नत के टिकटॉक पर 20.1 मिलियन (2 करोड़ 10 लाख) फॉलोवर हैं। और जन्नत अभी कई टीवी शो में भी देखा जा सकता है । और साथ ही जन्नत ने कई गानों में अपना रोल दिया और एक गाना ‘इश्क फर्जी” खुद अपनी आवाज में गाया । जिसे लोगों ने काफी पसंद किया गया।
डांस से किया था करियर की शुूरआत
अवनीत कौर का नाम आज सभी जानते है । जिसने अपनी करियर की शुरूआत डांस इंडिया डांस से की थी। लेकिन टिक टॉक से उसे एक अलग पहचान दी है। 18 साल की अवनीत अभी टीवी शोज में काम कर रही है ।जिसे अभी “अलादीन” के शो में देखा गया है। अभी टिक टॉक पर उनके करीब 18.9 मिलियन (1 करोड़, 89 लाख ) फॉलोवर होने वाले हैं। टिक टॉक पर नाम कमाने के बाद इन्हें ‘मेरी मां’, ‘टेढ़े हैं तेरे प्यार में’, ‘अलादीनः नाम तो सुना होगा’ में दिखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस से संक्रमित सिंगर कनिका कपूर पर चार FIR दर्ज
अरिस्फा खान ने बनायी अपनी नई पहचान
अरिस्फा खान जिसने अपने करियर की शुरूआत टीवी शोज ‘एक वीर की अरदास वीरा’ से की थी।जहां उसकी उम्र महज 16 साल थी। उन्होंने कुछ और शोज में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। लेकिन जब वो टिक टॉक पर आईं तो देखते ही देखते उनके 20 मिलियन (2 करोड़) फॉलोवर पहुंच गए। अब वो टिकटॉक में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फीमेल स्टार्स में से एक हैं।
निशा गुरागैन ने टिकटॉक पर किया कमाल
म्यूजिकल वीडियो पर अपने लिप्स सिंकिंग के लिए पहचानी जाने वाली निशा गुरागैन को तब सबसे ज्यादा पहचाना गया जब उन्होंने ‘मुझे याद आता है तेरी वो नजरें मिलाना’ पर वीडियो बनाया। इसके बाद शुरू हुई उनकी जर्नी अब टिक टॉक पर 21.6 मिलियन (2 करोड़, 16 लाख) फॉलोवर तक पहुंच गई है।
कंप्यूटर साइंस की स्टूडेंट समीक्षा सूद ने किया कमाल
समीक्षा सूद यूं तो हमेशा से ही एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती थीं। साल 2012 में ही उन्होंने ‘बाल बीर’ में काम किया था। लेकिन इसके बाद मुंबई में ही उन्होंने ने अपना कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया। इसके बाद उन्होंने टिक टॉक की दुनिया में कदम रखा। अब वो एक स्टार की तरह देखी जाती हैं। अब तक उनके 18.7 मिलियन (1 करोड़ 87 लाख) फॉलोवर हो चुके हैं। अब उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बनाया है। जिसे वो खुद हॉस्ट कर रही है।